{"_id":"5e6fb7a18ebc3ea7e60d07ed","slug":"dastak-campaign-for-prevention-of-diseases-khalilabad-news-gkp344941265","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगों की रोकथाम को दस्तक अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगों की रोकथाम को दस्तक अभियान
विज्ञापन
दस्तक अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करतीं आशा कार्यकर्ता।
- फोटो : KHALILABAD
रोगों की रोकथाम को दस्तक अभियान
संतकबीरनगर। जेई, एईएस व कोरोना की रोकथाम के लिए शासन के निर्देश पर सोमवार को जिले में दस्तक अभियान की शुरुआत हुई। 31 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने में लगी रही। इस दौरान लोगों को अपने आसपास सफाई रखने, मच्छरों को पनपने से रोकने आदि के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही कोरोना को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।
सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह के निर्देशन में जिले के सभी नौ ब्लॉकों की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को कोरोना व जेई से बचाव के लिए टिप्स देकर जागरूक करने में लगी रही। इस दौरान कोरोना वायरस से न घबराएं, खुद बचें और सबको बचाएं जैसे जागरूकता के नारों के साथ लोगों को जागरूक किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह नेबताया कि संचारी रोगों के साथ ही कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। गृह भ्रमण के दौरान आशा ऐसे व्यक्तियों की सूचना तत्काल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दें, जिन्होंने पिछले 14 दिनों में विदेश यात्रा की हो। प्रभावित व्यक्ति को अगले 14 दिनों के लिए घर के सदस्यों एवं अन्य लोगों के साथ संपर्क सीमित करने और अलग कमरे में सोने की सलाह दें। गृह भ्रमण के दौरान समुदाय आधारित बैठक कर लोगों को क्या करें, क्या न करें के बारे में विस्तार से जानकारी दें। गिरधरपुर उपकेंद्र के चकदही में आशा संगिनी सरोज यादव की अगुवाई में आशा कार्यकर्ता प्रमिला ने गांव के बच्चों और महिलाओं को जागरूक किया। देवरिया गंगा में आशा संगिनी ललिता व आशा कार्यकर्ता गीता ने भी गांव की महिलाओं को इसके लिए जागरूक किया। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक उपाय भी सुझाए गए।