फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dap crisis, farmers agrieved

सहकारी समितियों पर डीएपी नहीं, किसान परेशान

Fri, 17 Nov 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Nov 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
dap crisis, farmers agrieved
विकास खंड हैंसर क्षेत्र के एक साधन सहकारी समिति पर खाद के लिए जुटे किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
हैंसर। साधन सहकारी समितियों पर एक सप्ताह से डीएपी उपलब्ध नहीं है। ऐन वक्त पर खाद की किल्लत से किसान दर-दर भटक रहे हैं। किसानों का कहना है कि बुआई के मध्य समय डीएपी की किल्लत होने से प्राईवेट दुकानदार मनमानी कीमत वसूल रहे हैं और खाद की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है। 
विज्ञापन


 विकास खंड हैंसर बाजार में नौ तथा पौली में सात साधन सहकारी समिति संचालित होती है। साधन सहकारी समिति पौली, अजांव, शनिचरा बाजार, बंडा बाजार, नावन खुर्द, अशरफपुर, कोचरी, खांजो समेत किसी भी समिति पर एक सप्ताह से डीएपी नहीं है। यहां तक कि इस इलाके में खाद का सर्वाधिक सप्लाई करने वाले यूपी स्टेट एग्रो से भी डीएपी कई दिनो से गायब है।
विज्ञापन


किसान रामजीत, शिवपूजन, जनक लाल, रामदेव, शंकर, मोतीलाल, रामलौट आदि का कहना है कि सहकारी समितियों एवं सरकारी गोदामों पर डीएपी न होने से प्राइवेट दुकानदारों के वहां से अधिक दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही है। बुआई के मध्य समय में अचानक डीएपी की किल्लत का भरपूर लाभ प्राइवेट दुकानदार उठा रहे हैं। इससे बुआई भी प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति सचिव संघ के जिलाध्यक्ष मोतीलाल यादव ने खाद की कमी के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार बताया। उनका कहना है कि एआर कोऑपरेटिव ने पीसीएफ को पत्र जारी कर बगैर उनके हस्ताक्षर के समितियों को खाद नहीं देने को कहा है। अब आलम यह है कि खोजने पर अधिकारी मिल ही नहीं रहे हैं।


इससे उनका हस्ताक्षर नहीं हो पा रहा है और पीसीएफ खाद नहीं दे रहा है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि कोनी गोदाम पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध है। जिन समितियों के सचिव पैसा जमा कर रहे हैं, उन्हें गोदाम से डीएपी मिल रही है। प्राइवेट दुकानदारों को निर्धारित 1050 रुपये प्रति बोरी की दर से ही डीएपी की बिक्री किए जाने का निर्देश दिया गया है। यदि कहीं कोई निर्धारित दर से अधिक मूल्य लेता है और शिकायत मिलती है जो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed