फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dangerous cut in highway

Sant Kabir Nagar News: कोहरे की दस्तक, हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं

Tue, 13 Dec 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
dangerous cut in highway
सुबह में पड़ रहे कोहरे के कारण सामने कुछ दिखाई नही दे रहा था ऐसे में लोग सड़क पर निकालने के लिए वाह? - फोटो : KHALILABAD
कोहरे की दस्तक, हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं
विज्ञापन

- कई जगह बन गए हैं खतरनाक कट, नहीं लगे संकेतक
- होटलों के किनारे खड़े वाहनों हादसों की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोहरे ने दस्तक दे दी है। सुबह में घना कोहरा छा जा रहा है, लेकिन हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम अभी तक नहीं हुए हैं। जगह-जगह बने खतरनाक कट से खतरा होने की संभावना है। होटलों और ढाबे के किनारे खड़े ट्रक से भी हादसे की आशंका बनी रहती है। हाईवे पर अभी तक रिफ्लेक्टर, रेडियम नहीं लगाए गए हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमा रहमत से मगहर ब्रिज तक जिले की सीमा पड़ती है। यात्रा में किसी प्रकार की बाधा खड़ी न हो और छुट्टा पशु सीधे हाईवे पर न आएं इसके लिए सड़क के दोनों पटरियों के किनारे टिन लगाकर कवर किया गया था, लेकिन लोगों ने अपनी सुविधा के लिए कई स्थानों पर इसे हटा दिया गया है, जिससे खतरनाक कट बन गए हैं।
विज्ञापन

यही नहीं हाईवे कि किनारे स्थित होटलों के किनारे सड़क तक बड़े वाहन भी खड़े किए जा रहे हैं, जबकि निर्देश है कि कोई भी वाहन होटल के किनारे खड़े नहीं होंगे, लेकिन कई स्थानों पर इसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूधाकला, कांटे, भुजैनी, सरैया चौराहा, नेदुला, डीघा बाईपास, भैसहिया आदि ऐसे स्थान है जहां पर हाईवे प्रशासन ने सड़क को क्रास करने के लिए स्थान छोड़ा है, लेकिन इन स्थानों पर संकेतक तक नहीं लगाए गए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हाईवे पर रिफलेक्टर, संकेतक, रेडियम लगाने की व्यवस्था अभी तक नहीं हुई है। हाईवे पर अक्सर दुर्घटनाएं भी हो रही हैं, इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। अभी कुछ दिनों पूर्व नेदुला व भुजैनी के पास दुर्घटना होने से दो लोग घायल हो गए थे।
कई जगह पर अवैध कट
हाईवे पर कई जगह अवैैध कट बनाए गए हैं। इसमें नवीन मंडी के सामने, मनियरा ढाबा के पास, मगहर दुर्गा मंदिर के पास, टेमा रहमत के पास आदि शामिल हैं। इन स्थानों पर दुर्घटना की आशंका हमेेशा बनी रहती है।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। ढाबे और होटलों के किनारे वाहनों के खड़ा करने से रोकने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही हाईवे के अधिकारियों से संपर्क कर अन्य व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।
- बृजेश यादव, प्रभारी यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed