{"_id":"653fec003555bfb91e0b9919","slug":"dandiya-case-eight-accused-including-named-history-sheeter-absconding-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-4891-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांडिया कांड : नामजद हिस्ट्रीशीटर समेत आठों आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांडिया कांड : नामजद हिस्ट्रीशीटर समेत आठों आरोपी फरार
Mon, 30 Oct 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में हुए डांडिया कांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी की छह टीमें लगी हुई है। नामजद हिस्ट्रीशीटर समेत सभी आठ नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। जबकि सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित आरोपियों को पकड़ने में पुलिस कामयाब हो रही है। अब तक चिह्नित पांच आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
एचआर इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार की रात डांडिया कार्यक्रम हुआ था। उसी दौरान दो पक्षों में नोकझोंक के बाद विवाद हो गया था। कॉलेज गेट पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ था। उपद्रव कर रहे लोगों को पुलिस ने जब रोकना चाहा तो वे पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई किए थे। कॉलेज गेट के आस-पास अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया था। स्थिति को संभालने के लिए एएसपी ,चार सीओ और कई थानों के एसओ को बुलानी पड़ गई थी। पुलिस दो लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले गई,जहां बाद में काफी संख्या में युवक पहुंच गए और पुलिस दबाव में आकर हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दी थी। इस मामले में गोला बाजार चौकी इंचार्ज अनुज यादव ने घाटमपुर उर्फ घटरम्हा गांव के प्रधान प्रतिनिधि के सी पांडेय, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं तेनुहारी के प्रधान धीरज पांडेय, नीरज पांडेय, एकमा के आलोक राय, तितौवा के सचिन यादव, आशीष राय, महुली क्षेत्र के भगवानपुर निवासी हृदय राय, घाटमपुर के नितिन पांडेय अपने 10-15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें लगाई है। एसपी की टीमें लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है,लेकिन अभी तक किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। नामजद आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। जबकि पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को शांति भंग की आशंका में 14 दिन के लिए जेल भिजवाया था। बाद में दो और चिन्हित आरोपी जेल भेजे गए थे। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
इंसेट
डांडिया कांड का एक और आरोपी भेजा गया जेल
डांडिया कांड के एक और चिह्नित आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी विशाल सिंह उर्फ कट्टा सिंह निवासी पटखौली कोतवाली को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। संवाद