फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dalit harassment case against four

Sant Kabir Nagar News: चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस

Fri, 23 Feb 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 23 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dalit harassment case against four
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम डोमाडीह के निकट एक पखवाड़ा पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर कुछ मनबढ़ युवकों ने एक दलित व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने चार के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी व दलित उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्जकर मामले की छानबीन में जुट गई है।


पुलिस को दिए तहरीर में ग्राम काली जगदीशपुर निवासी संजीत गौतम पुत्र जोखन प्रसाद ने बताया कि वह आठ फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे घर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह डोमाड़ीह गांव के निकट पहुंचे। उसी बीच विपक्षी शक्ति शंकर सिंह अपने चार अन्य साथियों के साथ पहुंचा। गाली देते हुए मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंच गए। तब जाकर लोगों ने मामला शांत कराया। पुलिस ने संजीत गौतम की तहरीर पर प्रतिवादी शक्ति शंकर सिंह पुत्र सभाजीत सिंह, सूरज सिंह पुत्र दिनेश सिंह, दया शंकर सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह निवासीगण जिगिना एवं मान सिंह पुत्र इंदल सिंह निवासी कुरसुरी के खिलाफ दलित उत्पीड़न, मारने पीटने सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed