फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dairiya and viral petient incease in district hospital

जिला अस्पताल में डायरिया और वायरल फीवर के मरीज बढे़

Mon, 25 Apr 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
dairiya and viral petient incease in district hospital
जिला अस्पताल में डायरिया और वायरल फीवर के मरीज बढे़
विज्ञापन

पीआईसीयू वार्ड में भर्ती हैं 18 बच्चे, ओपीडी में रोज आ रहे 1500 मरीज, इनमें लगभग 230 बच्चे बुखार और उल्टी दस्त से पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में डायरिया व वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1500 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें करीब 230 बच्चे वायरल फीवर और डायरिया से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में 18 बच्चे भर्ती हैं। साथ ही जनरल वार्ड में भी मरीज भर्ती हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें 230 से अधिक वायरल फीवर व डायरिया से पीड़ित बच्चे आ रहे हैं। वहीं वायरल फीवर पीड़ित महिला और बड़ों की संख्या 350 से अधिक है। इन मरीजों को जरूरी होने पर भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। अन्यथा दवा देकर घर पर बचाव के साथ दवा का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से बेहतर उपचार करने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आरपी राय और डॉ सुनील कुमार ने बताया कि बच्चों के बुखार को लेकर सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। किसी को भी बुखार होता है तो वह इधर- उधर भटकने के बजाए सीधे अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यही नहीं अपने मन से या किसी से पूछकर मेडिकल स्टोर से खरीदकर कोई दवा न खाएं। सीएमएस डॉ ओपी चतुर्वेदी ने कहाकि बेतहासा पड़ रही गर्मी की वजह से लोग अपने खान पान पर ध्यान दे। जरूरत हो तो तभी बाहर निकले। उन्होंने कहाकि वायरल फीवर व डायरिया का समुचित इलाज जिला अस्पताल में उपलब्ध है।
विज्ञापन

पिछले माह 500 मरीजों का इलाज हुआ
संतकबीरनगर। डायरियां और वायरल फीवर के मरीज पिछले मार्च में 500 के करीब जिला अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराए थे। कोई मरीज दो दिन तो कोई मरीज तीन दिन तक भर्ती रहा। इसी तरह से पूरे माह करीब 500 मरीजों ने भर्ती होकर इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के निरीक्षण मेें गैरहाजिर मिले चार डॉक्टर
संतकबीरनगर। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीज पर्ची, दवा काउंटर, चिकित्सकों की उपस्थिति, जनरल वार्ड की व्यवस्था आदि का हाल देखा। इस दौरान चार चिकित्सक अनुपस्थित मिले। उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएमएस से अनुपस्थित चिकित्सकों से जवाब तलब करने की बात कही। इसके साथ ही दवाओं की उपलब्धता भी देखी। परिसर में गंदगी देख नाराजती जताई। सदर विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा सरकार की प्राथमिकता में है। सभी को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। विधायक के निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed