फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cyclist dies after being hit by vehicle

Sant Kabir Nagar News: वाहन की चपेट में साइकिल सवार की मौत

Fri, 28 Jun 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by vehicle
- हाईवे स्थित भैसहिंया सर्विस रोड के सामने हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद थाना के मगहर चौकी क्षेत्र के हाईवे स्थित भैसहिंया सर्विस रोड पर बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मगहर चौकी क्षेत्र के भैसहिंया सर्विस रोड के सामने गोरखपुर से अयोध्या जाने वाली लेन पर दोपहर तीन बजे साइकिल सवार व्यक्ति वाहन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना के बाद चौकी प्रभारी मगहर राजीव सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई पूरी करने में जुट गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त राम मूरत (54) पुत्र रामअचल यादव निवासी सुथनी थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर के रुप में हुई। श्ननाख्त के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो मामले में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed