फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cut the cake and say all, Happy new year

केक काटकर सब बोले, हैप्पी न्यू ईयर

Mon, 01 Jan 2018 12:49 AM IST
संत कबीर नगर (ब्यूरो)
संत कबीर नगर (ब्यूरो) Updated Mon, 01 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cut the cake and say all, Happy new year
केक काटकर सब बोले, हैप्पी न्यू ईयर - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। नव वर्ष 2018 का स्वागत लोगों ने अपने - अपने तरीके से किया। ठंड के साथ ही गलन बढ़ने के बाद भी लोग देर रात तक जगे रहे और 12 बजने का इंतजार करते रहे। रात में 12 बजते ही लोगों ने केक काटा और पटाखा फोड़ नए साल का स्वागत किया। इसके साथ वर्ष 2017 को विदाई दी। दिन में बाजारों में ग्रीटिंग कार्ड खरीदने के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। 
विज्ञापन


खलीलाबाद मुख्यालय के गोला बाजार, तहसील गेट, बैंक चौराहा, मोती चौराहा, समय जी स्थान चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा सहित अन्य जगहों पर ग्रीटिंग कार्ड व गिफ्ट की दुकानें व स्टाल सजे हुए थे। ग्रीटिंग कार्ड बेच रहे राजू जायसवाल का कहना था कि    लोगों की मांग के अनुसार कार्ड ले आए हैं। 
विज्ञापन


मोबाइल पर मैसेज भेजकर संदेश देने का चलन बढ़ने के बाद कार्ड की बिक्री कम जरूर हुई है लेकिन फिर कार्ड लेने के लिए युवा दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दुकान पर पांच रुपये से लगायत 400 रुपये तक के कार्ड उपलब्ध हैं। उधर, नए साल के आगमन पर स्वागत के लिए खास तौर से युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। शाम से युवा सड़काें पर दिखने लगे और नए साल के आगमन का इंतजार करने लगे। रात बारह बजते ही लोगों ने एक - दूसरे को बधाई देनी शुरू कर दी तो बहुत से लोग पटाखा फोड़ने में व्यस्त हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगोें ने केक काटकर नव वर्ष के आगमन पर खुशी जताई। इसके साथ ही व्हाट्स ऐप पर भी देर रात तक नए वर्ष की बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed