फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cut-off wages of Nine Panchayat officers

नौ पंचायत अधिकारियों का कटेगा वेतन

Mon, 04 Feb 2019 11:33 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 04 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cut-off wages of Nine Panchayat officers
नौ पंचायत अधिकारियों का कटेगा वेतन - फोटो : अमर उजाला
सांथा (संतकबीरनगर)। सीडीओ हाकिम सिंह ने सोमवार को सांथा ब्लॉक का निरीक्षण किया। अनुपस्थित मिले नौ ग्राम पंचायत अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।  
विज्ञापन

सीडीओ ने ब्लॉककर्मियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। शौचालयों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। सरकार की मंशा है कि सरकारी योजनाओं को हर गरीब तक पहुंचाया जाए। यदि किसी कर्मचारी ने गड़बड़ी की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मनरेगा, राज्यवित्त, 14वां वित्त में मानक और शासन के गाइड लाइन के तहत कार्य होना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों को ही आवास योजना का लाभ मुहैया कराया जाए। इसके लिए पूरी इमानदारी से सभी कर्मी काम करें। इस दौरान रवींद्र नाथ चतुर्वेदी, सुजीत कुमार सिंह, मदन गोपाल, असदुल्लाह खान, सरमद खान, अनुप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed