फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Customer service center operator assaulted, attempt to snatch money

Sant Kabir Nagar News: ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से मारपीट, पैसा छीनने का प्रयास

Sat, 09 Mar 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Customer service center operator assaulted, attempt to snatch money
- धनघटा क्षेत्र के अशरफपुर चौराहे की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के अशरफपुर चौराहे पर शुक्रवार को करीब छह से सात अज्ञात युवकों ने ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर संचालक को मारपीट कर पैसा छीनने का प्रयास किया। इस बीच ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के शोर मचाने पर अज्ञात युवक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ युवकों की शिनाख्त कर ली है। पीड़ित संचालक ने तहरीर धनघटा पुलिस को सौंप दी है।

जानकारी के अनुसार अशरफपुर चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालित है। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक शुभम तिवारी का कहना है काउंटर पर बैठकर खाताधारकों से पैसे का लेनदेन कर रहे थे। इसी बीच लगभग छह से सात की संख्या में अज्ञात युवक ग्राहक सेवा केंद्र के भीतर घुस गए। युवकों ने केंद्र में बैठे संचालक से पैसा छीनने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर अज्ञात युवकों ने संचालक को मारना-पीटना शुरू कर दिया। संचालक के शोर मचाने पर आसपास के लोग जब तक पहुंचते अज्ञात युवक फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अशरफपुर प्रमोद नायक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की छानबीन शुरू कर दी। केंद्र पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ युवकों की शिनाख्त कर ली गयी है। पीड़ित संचालक ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ युवकों की पहचान की गई है। जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed