फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Current passed through the hand pump, woman died due to electrocution

Sant Kabir Nagar News: हैंडपंप में उतरा करंट, चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 17 Aug 2025 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Current passed through the hand pump, woman died due to electrocution
काजल की फाइल फोटो
धनघटा। क्षेत्र के मैली गांव में रविवार की शाम करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मैली निवासी शिवांग का कहना है कि पत्नी काजल (26) रविवार की शाम करीब 4:00 बजे टुल्लू पंप से पानी भर रही थी। इस दौरान उसने हैंडपंप पकड़ा तो उसे करंट लग गया। वह अचेत होकर गिर गई। परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। काजल की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed