फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cultural programs will be the center of attraction

Sant Kabir Nagar News: सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण के केंद्र

Sat, 04 Feb 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs will be the center of attraction
मगहर में महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते डीएम प्रेम रंजन सिंह और एसपी सत्यजीत गप्ता।संवाद
डीएम ने मगहर महोत्सव स्थल का किया मुआयना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर(संतकबीरनगर)। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने शनिवार को मगहर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ कबीर चौरा पहुंचकर डीएम ने पूरे परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए।
सद्गुरु कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कबीर चौरा परिसर में प्रत्येक वर्ष 12 से 18 जनवरी तक एक सप्ताह का मगहर महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। अपरिहार्य कारणों से इस वर्ष जनवरी की जगह फरवरी में 7, 8 व 9 फरवरी को तीन दिवसीय मगहर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रकार की गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। रात्रि के कार्यक्रमों में नाम चीन हस्तियां अपने कार्यक्रम को प्रस्तुत करेंगी। महोत्सव की तैयारी को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने महोत्सव परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव को परिसर में सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मैदान के समतलीकारण आदि कार्यों का भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांस्कृतिक मंच, दर्शक दीर्घा, प्रदर्शनी स्थल आदि के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, सीडीओ संत प्रसाद, एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ सदर अंशुमान मिश्र, एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी सर्वेश राय, चौकी इंचार्ज विजय कुमार दुबे, अवधेश सिंह, पूर्व चेयरमैन नुरुज्ज्मा अंसारी, संजय दुबे, डॉ. हरिशरण शास्त्री, विजय तिवारी, विशाल वर्मा, आलोक कुमार, मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed