फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CSC operators should speed up farmer registration: SDM

फार्मर रजिस्ट्रेशन में गति लाएं सीएससी संचालक : एसडीएम

Sun, 23 Mar 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
CSC operators should speed up farmer registration: SDM
धर्मसिंहवा। फॉर्मर रजिस्ट्रेशन को बढ़ाने को लेकर शनिवार को तहसील सभागार मेंहदावल में एसडीएम संजीव कुमार राय ने सीएससी संचालक व राजस्व कर्मियों के साथ एक बैठक की। बैठक में रजिस्ट्रेशन करने में आ रही समस्याओं के बारे में उन्होंने जानकारी लेते हुए इसमें गति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के निर्देश के क्रम में पूरे देश में फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है। इसी के क्रम में शनिवार को एसडीएम मेंहदावल संजीव कुमार राय, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा ने सीएससी संचालक व राजस्व कर्मियों के साथ बैठक किया। बैठक में एसडीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के मामले में जिले में अपने तहसील का स्थिति संतोषजनक नहीं है । इसमें गति लाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

अब तक तहसील क्षेत्र में 39 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्रेशन हुआ है। जबकि अन्य स्थानों पर इससे ऊपर है। उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में राजस्व कर्मियों के सहयोग से सीएससी संचालक फार्मर रजिस्ट्रेशन में गति लाते हुए इस लक्ष्य के करीब पहुंचाएं। बैठक में कम पहुंचे संचालकों को देखकर एसडीएम नाराज हुए और हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सौरभ पांडे, खालिद राजा अंसारी, राजेश मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed