फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   csae on 25

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन पर आठ नामजद समेत 25 पर मुकदमा

Mon, 30 Dec 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
csae on 25
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन पर आठ नामजद समेत 25 पर मुकदमा
विज्ञापन

सेमरियावां(संतकबीरनगर)। दुधारा क्षेत्र के अगया स्थित चौराहे पर नागरिकता संशोधन कानून के विरुद्ध किए गए विरोध प्रदर्शन के मामले में सोमवार को पुलिस ने आठ नामजद समेत 25 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने प्रधान पति समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अगया में रविवार की सुबह में नौ बजे हजरत सूफी निजामुद्दीन के सालाना उर्स के समापन के बाद बड़ी संख्या में नवयुवक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे थे। प्रदर्शन कर रहे लोग हाथों में नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने संबंधी नारे लिखी तख्तियां और तिरंगा लेकर करीब एक घंटे तक इस कानून को विवादित बताते हुए इसे वापस लेने की मांग करते रहे। प्रदर्शन के समय चौराहे पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और कुछ समय के बाद प्रदर्शनकारियों ने इसे स्वत: ही समाप्त कर दिया। शाम होते-होते दुधारा पुलिस को इस प्रदर्शन के संबंध में सूचना मिली तो थानाध्यक्ष दुधारा गौरव सिंह जांच पड़ताल करने में जुट गए। सोमवार की सुबह में प्रदर्शनकारियों में शामिल आठ नामजद समेत 25 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया। एसओ गौरव सिंह ने बताया कि प्रधान अगया के पति अली अख्तर और सुकरौली निवासी सेराज खान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed