{"_id":"669eb0ec047355fda20652e4","slug":"crown-and-nose-ring-stolen-from-idol-in-kali-temple-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118089-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: काली मंदिर में मूर्ति से मुकुट व नथुनी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: काली मंदिर में मूर्ति से मुकुट व नथुनी चोरी
Tue, 23 Jul 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
मगहर कस्बे के संतकबीरनगर मोहल्ले की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर कस्बे के संतकबीरनगर मोहल्ले में स्थित काली मंदिर में चोरों ने मां काली मूर्ति से कपड़ा, चांदी का मुकुट, सोने की नथुनी समेत तीन धार्मिक पुस्तकों को भी चोरी कर लिया। घटना के संबंध में पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
मंदिर के पुजारी आनंद प्रकाश चौबे उर्फ मुन्ना बाबा ने तहरीर में लिखा है कि रविवार की शाम को जब वह मंदिर में आरती करने के लिए गए तो देखा कि माता काली की प्रतिमा पर कोई वस्त्र नहीं है। मूर्ति से वस्त्र, कांच की चूड़ी, चांदी का मुकुट और सोने की नथुनी गायब थी। उसके बाद मंदिर में अन्य सामानों की खोजबीन की गई।
जिसमें श्रीमद्भागवत गीता, गरुण पुराण और दुर्गा सप्तशती की धार्मिक पुस्तकें भी गायब हैं। चोरी की घटना की सूचना जब आसपास के लोगों को हुई, तब मौके पर कई लोग एकत्र हो गए। पुजारी ने बताया कि काली मंदिर परिसर में इस तरह की पहली बार चोरी की घटना घटित हुई है। मगहर पुलिस को लिखित तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कारवाई की मांग की है।