फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Crowds increased during the festival, people are facing problems while travelling.

Sant Kabir Nagar News: त्योहार पर बढ़ी भीड़, सफर में झेलनी पड़ रही परेशानी

Tue, 30 Sep 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crowds increased during the festival, people are facing problems while travelling.
मुखलिसपुर ओवरब्रिज के पास सवारी के लिए खड़े टैम्पो - फोटो : credit
संतकबीरनगर। त्योहार में दूर दराज में रहने वाले घर लौट रहे हैं। तीन दिन छुट्टी होने की वजह से भीड़ बढ़ गई है। दुर्गा पूजा पर भी श्रद्धालु शहर में बड़ी संख्या में आ रहे हैं, जबकि लोकल रूटों पर परिवहन निगम की व्यवस्था सीमित है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में प्राइवेट वाहनों से आना-जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें समस्या झेलनी पड़ रही है। एक तो यात्रियों को ठूसकर वाहनों में भरा जा रहा है, ऊपर से किराया भी अधिक देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में दुर्गा पूजा का पर्व चल रहा है, जबकि दो अक्तूबर को विजय दशमी का पर्व है। इसके चलते सरकारी व निजी दफ्तरों में दो अक्तूबर तक छुट्टी है। ऐसे में बाहर रहने वाले लोग घर लौट रहे हैं। पूर्व में डोमिनगढ़ में तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए कार्य होने के चलते मेगा ब्लॉक लिया गया था, जिसके कारण ट्रेनें निरस्त हो गई थी, अब मेगा ब्लॉक खत्म हो गया है तो अचानक भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ गई है। किसी तरह लोग आ रहे हैं, लेकिन लोकल रूटों पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारण यह है कि लोकल रूटों पर परिवहन निगम की बसों की संख्या काफी सीमित है। मेंहदावल से खलीलाबाद होकर गोरखपुर के लिए एक बस चल रही है, जबकि मुखलिसपुर से खलीलाबाद के लिए भी सिर्फ एक ही बस है। ऐसे में लोगों को प्राइवेट वाहनों के सहारे हो जाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट वाहन चालक एक तो यात्रियों को ठूसकर वाहन में भर रहे हैं, ऊपर से अधिक किराया देने की मजबूरी बनी हुई है। महुली के लिए प्राइवेट वाहन से सफर करने वाले इंद्रजीत यादव ने बताया कि भीड़ अधिक होने से वाहनों की किल्लत हो गई है। प्राइवेट वाहन चालक अधिक किराया वसूल रेहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed