फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crowd on vaccination centers

टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ा हुजूम, घंटों लाइन में लगे तब लगी वैक्सीन

Mon, 16 Aug 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
crowd on vaccination centers
मेंहदावल के विसौवा गांव में कोविड का टीका लगवाने के लिए उमडी भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ा हुजूम, घंटों लाइन में लगे तब लगी वैक्सीन
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष और 45 से ऊपर के लोगों ने लगवाया टीका
टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,500 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को जिला अस्पताल, 11 स्वास्थ्य केंद्र समेत 80 जगहों पर कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण शिविर केंद्रों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए लंबी लाइन लगी रही। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,500 रखा गया था। इसके सापेक्ष देर शाम तक टीकाकरण होता रहा।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर के अलावा 69 गांव में भी शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। सभी केंद्रों का अलग-अलग लक्ष्य रखा गया था। खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। यहां पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 3500 रखा गया था। इसके सापेक्ष 3300 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण कराने आए जयकरन, पुष्पा, बीनू आदि ने बताया कि करीब एक घंटे तक लाइन में लगे रहे तब जाकर टीका लगा है। इसी तरह से पीएचसी बघौली पर भी टीकाकरण के लिए भीड़ लगी रही। इसी तरह से खलीलाबाद के गड़सरपार, रौरापार, कोल्हुआ, विश्वनाथपुर, चुरेब में शिविर लगाया गया। यहां पर लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। जहां पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्राम पंचायत विसौवा व करमैनी में आयोजित टीकाकरण शिविर में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष के साथ ही 18 प्लस उम्र के लोग भी टीकाकरण के लिए लंबी लाइन लगाए रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरडी गौरव ने बताया कि सीएचसी क्षेत्र की ग्राम पंचायत विसौवा व करमैनी में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। जहां एक-एक हजार लोगों को वैक्सीन देने की योजना थी। शाम चार बजे तक दोनों केंद्रों पर करीब 1200 लोगों का टीकाकरण हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed