{"_id":"65259edb2c8ed54f54021cb4","slug":"crowd-of-patients-gathered-at-the-medicine-counter-in-the-district-hospital-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-4032-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में दवा के काउंटर पर लगी मरीजो की लगी भीड़।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में दवा के काउंटर पर लगी मरीजो की लगी भीड़।
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बखिरा, मेंहदावल व बघौली में मारा छापा
- पैथालॉजी व अस्पताल संचालकों को जारी हुआ नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को बखिरा, बघौली और मेंहदावल क्षेत्र के अस्पतालों और पैथलॉजी सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान 10 अस्पताल और पैथलॉजी सेंटर बिना पंजीकरण के चलते हुए पाए गए। इन सभी संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. रामरतन वर्मा, महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने मेंहदावल के लाइफ पैथलॉजी, केयर पैथालॉजी की जांच की। जिसमें यह सभी बिना पंजीकरण के संचालित होते हुए पाए गए। इसके बाद बघौली क्षेत्र के न्यू सत्यम पैथलॉजी, ममता पैथलॉजी, राय क्लीनिक, अभिमन्यु क्लीनिक की जांच की। यह भी बिना पंजीकरण के संचालित मिले। इसके साथ ही बखिरा क्षेत्र के एम गोल्ड हाॅस्पिटल, भारत पैथलाॅजी और संजय पैथलॉजी की जांच की गई। यहां भी कोई कागजात नहीं मिला। इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अगर यह अपने-अपने फर्म का पंजीकरण नहीं कराते हैं तो उसे सील कर दिया जाए। साथ ही संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. रामरतन वर्मा ने बताया कि सभी को नोटिस दिया गया है, अगर लोग एक सप्ताह में पंजीकरण नहीं कराते हैं तो इन पैथलॉजी व अस्पताल को सील कर दिया जाएगा। साथ ही विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। टीम की इस छापेमारी से अस्पताल और पैथलॉजी संचालकों में हड़कंप मचा रहा।