{"_id":"63557a5a32aaca3e164ea9d4","slug":"crowd-gathered-to-buy-firecrackers-khalilabad-news-gkp455071950","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे खरीदने के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे खरीदने के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
पटाखे खरीदने के लिए उमड़ी भीड़
रंग-बिरंगे पटाखों की सबसे ज्यादा मांग
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल परिसर खलीलाबाद में लगाए गए पटाखा बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से देर शाम तक पटाखा दुकान में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार बाजार में पांच रुपये से लेकर दो हजार रुपये मूल्य के पटाखे उपलब्ध हैं। यहां पर अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर दमकल विभाग की गाड़ी लगाई गई है।
दीपावली पर्व पर आतिशबाजी जमकर होती है। खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल परिसर में सुबह ही पटाखे की दुकानें सज गईं। बाजार में रंग-बिरंगी फुलझरी मिल रही है तो कई आकर्षक पटाखे उपलब्ध हैं। लोग इन पटाखों को खरीद रहे हैं। बाजार में कलर धुएं के साथ फटने वाली कलर फ्लेश 65 रुपये, चकरी 30 से 120 रुपये, अनार 50 से 200 रुपये में उपलब्ध है। सांपों का खजाना नाम से आए पटाखों में फटने के बाद बहुत सारे सांप निकलते हैं।
चीयर्स पटाखे में से तीन कलर लाइटिंग, सीटी की आवाज के साथ विस्फोट होने वाले पटाखों की मांग है। परिसर में करीब 50 दुकानें लगी हैं। प्रशासन ने अग्नि सुरक्षा के लिए भी कदम उठाए हैं। यहां पर फायर बिग्रेड की गाड़ी लगाई गई है तो दुकानदारों से बालू और पानी रखने को कहा गया है। दुकानदार दिनेश कुमार ने बताया कि पटाखा खरीदने के लिए लोग आ रहे हैं। इससे कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।