फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Crowd gathered in the city for Chhath festival, women busy in shopping

Sant Kabir Nagar News: छठ पर्व को लेकर शहर में उमड़ी भीड़, खरीदारी में जुटीं महिलाएं

Sun, 19 Nov 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 19 Nov 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the city for Chhath festival, women busy in shopping
मुखलिसपुर चौराहे पर छठ पर्व के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में छठ पर्व पर भीड़ उमड़ पड़ी। इससे शहर में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन

छठ का पर्व नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। शनिवार को देर शाम तक महिलाएं पूजा की सामग्री खरीदने में जुटी रहीं। इस दौरान शहर के मुखलिसपुर तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, आजाद चौक, मुस्तफा मार्केट सहित विभिन्न् क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि प्रशासन ने शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है, इसके बाद भी जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन

00
पूजा सामग्री की सजी हैं दुकानें
छठ पर्व को लेकर शहर में पूजा सामग्री की दुकानें सजी रही। यहां गन्ना, डलिया, बड़ा नींबू, शरीफा, नारियल, सुपेला, खरबूज, संतरा, पपीता, चीकू आदि की खरीदारी करते महिलाएं दिखी। स्थिति यह रही है कि व्रती महिलाएं अपनी क्षमता के अनुसार अधिक से अधिक फल आदि की खरीदारी की। इससे दुकानदार भी खुश नजर आए। दुकानदार दीनानाथ ने बताया कि इस बार छठ पर्व की रौनक कुछ ज्यादा है। महिलाएं खरीदारी के लिए आ रही हैं। इससे कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पोखर व नदियों के किनारे की गई है व्यवस्था
छठ पर्व पर लोगों ने वेदी बनाकर स्थान सुरक्षित कर लिया है, जबकि प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। शहर के पक्का पोखरा पर साफ-सफाई के साथ ही सीढि़यों पर रस्सी लगाकर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय किए गए हैं। दो नावों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न होने पाए। इसी प्रकार शुगर मिल के पास भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए गए है। तामेश्वरनाथ धाम पोखरे पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed