फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth killed in Saudi Arabia

साऊदी अरब में जिले के युवक की मौत

Thu, 27 Dec 2018 11:28 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 27 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in Saudi Arabia
साऊदी अरब में जिले के युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
                     
विज्ञापन

बाघनगर (संतकबीरनग)। घर की माली हालत सुधारने गए दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर गांव के एक युवक की सऊदी अरब के शहर रियाद में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया।  

बाघनगर गांव निवासी 36 वर्षीय अनीस अहमद पुत्र मोहम्मद शमी करीब दस वर्षों से सऊदी अरब के शहर रियाद में सिलाई का कार्य कर घर का भरण-पोषण करते रहे है। पिछले वर्ष मार्च में छुट्टी बिताने के बाद घर से सऊदी अरब वापस चले गए। परिजनों के मुताबिक कुछ माह से काम नहीं चल रहा था और वह बीमार थे। अचानक तबीयत खराब होने पर वहां पर मौजूद भाई एवं स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों को जब मौत की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। पिता मोहम्मद शमी ने बताया कि दो दिन पहले ही उसकी पत्नी एवं बच्चों से बात हुई थी। वह काम न चलने एवं तबीयत खराब होने की वजह से काफी परेशान था। मौत की खबर सुनकर मां-बाप समेत पत्नी एवं बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। घर के कमाऊ व्यक्ति की अकस्मात हुई मृत्यु से परिजन सदमे में है। उसके चार बच्चे 16 वर्षीय सुफियान, 14 वर्षीय अनस अहमद, सात वर्षीय मोहम्मद सैफ एवं 10 वर्ष की एक बेटी साबरीन खातून हैं। बच्चों     का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव     के लोग भ्ाी इसी बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed