{"_id":"57054fef4f1c1b6d68c811dc","slug":"young-man-died-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर घर के लोग।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के चोकहर गांव के पूरब पुलिया के नीचे बुधवार को एक युवक की लाश मिली। युवक के दाहिने हाथ, कमर के नीचे और गर्दन में लगे चोट के निशान पाए गए। शव की पहचान चोकहर गांव निवासी 25 वर्षीय अनिल चौधरी पुत्र राम कोमल चौधरी के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
राम कोमल चौधरी की पांच बेटियां और इकलौता बेटा अनिल चौधरी था। छह संतानों में बेटा दूसरे नंबर पर था और खेती किसानी में पिता का सहयोग करता था। बुधवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकला और काफी देर तक घर नहीं लौटा। बाद में परिजनों को पता चला कि गांव के पूरब स्थित पुलिया के नीचे अनिल चौधरी का शव पड़ा हुआ है। घटना से परिजन अवाक रह गए और मौके पर पहुंच गए।
किसी ने 100 नंबर पर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार निवासी आशाराम चौधरी ने बताया कि उसका भांजा अनिल चौधरी काफी सीधा-साधा था। दो साल पहले जमीन रंजिश में उसके बेटे को कुछ लोगों ने मारा पीटा भी था। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। भांजे के दाहिने हाथ, कमर के नीचे और गले पर चोट के निशान मिले है। परिजनों को आशंका है कि अनिल की हत्या करके शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
इकलौते बेटे की मौत पर मां गायत्री बिलख रही थी। पिता की भी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। पांच बहनों में सिर्फ दो की ही शादी हुई है। भाई की मौत से बहने सदमें में थी। सभी यहीं कह रही थी कि अब किसकी कलाई में राखी बांधेगी। उसके भाई की मौत का जिम्मेदार कौन है, उसे चिन्हित करके सजा मिलनी जरूरी है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।