फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Young bike riders shot

बाइक सवार युवक को गोली मारी

Thu, 16 Feb 2017 11:42 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 16 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Young bike riders shot
firing
धनघटा क्षेत्र के हडियामाफी गांव के पास गुरुवार को बाइक पर पीछे बैठे युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। गोली युवक के पीठ में लगी। घायल को सीएचसी मलौली ले जाया गया। यहां जिला अस्पताल और फिर गोखरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। देर शाम को गंभीर हालत में घायल को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। इस मामले में बाप-बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गागरगाड़ निवासी नरेंद्र का आरोप है कि उसके भाई वीरेंद्र यादव (36) और चचेरे भाई सर्वेश यादव (28) बाइक से शनिचरा बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे हडियामाफी पहुंचे गांव निवासी रहमान पुत्र अहमद और सलमान पुत्र रहमान बाइक पर सवार होकर पीछे से आए। उन्होंने उसके भाई वीरेंद्र व सर्वेश को निशाना बनाकर फायर कर दिए। पहली गोली जब नहीं लगी तो बाइक पर पीछे बैठे सलमान ने दोबारा फायर किया। इस बार गोली पीछे बैठे सर्वेश की पीठ में लगी। जिससे ये दोनों लोग हड़बड़ाहट में गिर पडे़ और हमलावर भाग निकले। चर्चा है कि आरोपी पक्ष द्वारा पूर्व में एक युवक के खिलाफ युवती को भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस मामले के आरोपी की मदद पीड़ित परिवार ने की थी। उसी रंजिश में गोली मारने की घटना घटित होने की चर्चा गांव के लोग कर रहे है।
विज्ञापन


 एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि वैसे पीड़ित परिजन घटना की वजह को लेकर कुछ साफ नहीं बता रहे है। घटना की वजह का पता किया जा रहा है। वैसे इस मामले में आरोपी रहमान और सलमान निवासी हडियामाफी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। अब तक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि आरोपी पक्ष की लड़की को पूर्व में भगाने वाले आरोपी की जमानत पीड़ित परिवार के किसी सदस्य ने ली थी। उसी अदावत में घटना घटित हुई है,लेकिन आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही घटना की वजह से पूरी तरह साफ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed