फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   went to kinship found dead body

ससुराल गए युवक की नदी में मिली लाश

Thu, 24 May 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
went to kinship found dead body
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। बुधवार की सुबह ससुराल से लापता हुए युवक की गुरुवार दोपहर कुआनो नदी के बनकटा घाट पर लाश मिली। शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। युवक की नदी में शव मिलने के बाद उसके घर और परिवार वालों का रो-रो रोकर बुरा हाल है।  गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी अजमेरचंद्र (34) पुत्र राजमन की ससुराल सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी रामचरन के यहां है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि एक सप्ताह से अजमेरचंद्र ससुराल में रह रहा था। बुधवार की सुबह ससुराल से धनघटा क्षेत्र के घोरांग गांव जाने की बात कहकर निकला तो दोपहर तक लौटा नहीं। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो कुआनो नदी के बनकटा घाट पर गमछा और चप्पलें दिखीं। उसे अजमेरचंद्र का बताकर इसकी सूचना सिकरीगंज व धनघटा पुलिस को दी। बुधवार को दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची अपने क्षेत्र का मामला न होने की बात कहकर सिकरीगंज पुलिस लौट गई।
विज्ञापन


जबकि धनघटा पुलिस लापता युवक की तलाश में लगी रही। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह गोताखोर तलाश कर रहे थे। दोपहर में युवक की लाश मिली। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया अजमेरचंद्र की मौत नदी में नहाते समय डूबने के कारण हुई मालूम पड़ती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की लाश मिलने पर उसके घर और ससुराल के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed