{"_id":"5810f80b4f1c1bcf75bc42cf","slug":"wall-fell-labor-press-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरी, मजदूर दबा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार गिरी, मजदूर दबा, मौत
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा क्षेत्र के शनिचरा मार्ग पर बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक गिर गई। जिसके मलबे के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत की सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया।
शनिचरा रोड पर एक शख्स के मकान का निर्माण हो रहा है। जहां काम करने के लिए क्षेत्र के दुघरा कला गांव निवासी योगेंद्र 40 वर्ष आए थे। दोपहर में जब वह बाल्टी में सीमेंट बालू भरकर मिस्त्री को देने जा रहे थे। उसी समय दीवार भराभरा कर गिर गई और योगेंद्र मलवे के नीचे दब गए। वहां मौजूद लोग काफी कोशिश के बाद मजदूर को मलबे से निकाल कर सीएचसी मलौली ले गए।
वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसी गांव के निवासी एंव जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान योगेंद्र ने दम तोड़ दिया। उसके अचानक मौत पर पत्नी चंपा देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। उनके पास बच्चे नहीं थे। पुलिस ने ऐसी सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की।