फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two escaped murder arrested

दो फरार हत्यारोपी गिरफ्तार 

Wed, 27 Jul 2016 11:21 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 27 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
 Two escaped murder arrested
दो फरार हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
 गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के पिड़हनी निवासी रणजीत यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को सिकरीगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर धनघटा क्षेत्र के भैंसही के पास से झाड़ियों में छिपाया गया कत्ल में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों हत्या की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दस जुलाई को भैसही गांव के सीवान में रणजीत पुत्र रामराज उर्फ पप्पू यादव का शव मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आई थी। रणजीत की पत्नी सुनीता देवी को गिरफ्तार कर पुलिस ने 15 जुलाई को हत्याकांड का खुलासा कर सुनीता को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


सुनीता के पति जब सऊदी अरब गए थे, तब उनके संबंध में ननद के देवर विंध्याचल यादव निवासी जगदीशपुर थाना एकौना जिला देवरिया से था। इस कारण पति उन्हें पीटते थे। इसी वजह से उसने विंध्याचल के साथ मिल कर पति की हत्या की साजिश रची थी। विंध्याचल ने अपने दोस्त बेचन उर्फ रामबचन यादव निवासी इस्माइलपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के साथ मिल कर उसके पति रणजीत  की हत्या की घटना को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर एसओ एम पी चतुर्वेदी ने घेराबंदी करके बुधवार को सिकरीगंज के पास से फरार चल रहे आरोपी विंध्याचल और बेचन उर्फ रामबचन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि जिस रात रणजीत अपने दोस्त बांसगांव क्षेत्र के रहने वाले सत्येंद्र के भाई की बारात में शामिल होने बेलघाट क्षेत्र में आया था। 


उसी रात बारात से उसे शराब पीने के बहाने उसे सिकरीगंज बहका कर लाए थे। जहां से भैसही गांव के सीवान में ले गए और चाकू से घोंप- घोंप कर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed