{"_id":"57697d3f4f1c1b9172b47efe","slug":"two-caught-in-car-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूट कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार लूट कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार
santkabirnagar
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
अपराध्
- फोटो : ambrish mishra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। मंगलवार को गोरखपुर से बस्ती के लिए किराए पर बुक कराई गई कार के चालक को बदमाशों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधाकला के पास गोली मार दी। बदमाशों की नियत कार लूटने की थी। चालक को घायल करने के बाद बदमाश कार लेकर बस्ती की तरफ भाग निकले। दिन दहाड़े हाईवे पर हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। इधर एक राहगीर ने घटना की सूचना किसी ने कांटे पुलिस चौकी को दे दी। हरकत में आई पुलिस ने घेरेबंदी कर मुंडेरवा क्षेत्र के जमोहरा गांव के पास से दो बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि तीसरा भागने में सफल रहा। पुलिस घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई लेकिन उसकी गंभीर हालत को देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन रोड से अज्ञात लोगों ने बस्ती के लिए 1500 रूपये में एक कार बुक कराई। कार पादरी बाजार के अतिम अग्रवाल की थी जिसका चालक हुमायूंपुर निवासी बंटी है। सुबह साढ़े आठ बजे एक बदमाश चालक बंटी के साथ कार से बस्ती के लिए चल दिया। जबकि दो बदमाश बाइक से पीछे-पीछे चल रहे थे। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधाकला गांव के पास बंटी ने पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकी और फोन पर किसी से बातचीत करने लगा। इसी बीच बाइक से पीछा कर रहे दोनों बदमाश भी कार के समीप पंहुच गए। एक बदमाश ने चालक को गोली मार दी। दो बदमाश कार लेकर भागने लगे। जबकि एक बादमाश बाइक से भागा। गोली चालक के पेट को चीरते हुए हाथ में लगी। घटनास्थल पर घायल चालक को तड़पते हुए किसी राहगीर ने देखा और तत्काल अपने वाहन से कांटे पुलिस चौकी पर पहुंचाया। जहां मामले की जानकारी होते हुए दो सिपाही बाइक से बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिए और सेट से सूचना प्रसारित कर दी गई।
बस्ती के मुंडेरवा थाने की चौकी खजौला के पुलिस कर्मियों ने सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही बैरियर लगा कर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस की घेरेबंदी से घबड़ाए बदमाश लूटी कार को छोड़ कर जमोहरा गांव की तरफ भागने लगे। एक तरफ से कांटे चौकी के सिपाहियों ने और दूसरी तरफ से खजौला चौकी के सिपाहियों ने घेरेबंदी की। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग भी जुट गए। पुलिस कर्मियों ने घेर कर दो बदमाशों को तो पकड़ लिया, जबकि बाइक से भाग रहा तीसरा बदमाश कांटे की तरफ भाग निकला। पुलिस ने लूटी कार के साथ एक बदमाश के पास से नाइन एमएम की पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया। बाद में सूचना पर एएसपी अशोक वर्मा, सीओ आर के सिंह, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह और एसओ मुुंडेरवा प्रदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम प्रदीप कुुमार निवासी तारुन, जिला फैजाबाद और सोनू निवासी कप्तानगंज, जिला बस्ती बताया है। बदमाशों ने अपने भागे साथी का नाम अंकित तिवारी निवासी फैजाबाद बताया। एसपी संतकबीरनगर शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि गोरखपुर के रहने वाले कार मालिक अमित अग्रवाल की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी बस्ती कृपाशंकर सिंह ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र में लूटी गई कार के साथ दो बदमाश पकड़े गए। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में दो दिन पूर्व परशुरामपुर क्षेत्र में लूट की वारदात करने की बात स्वीकार की है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास जुटा रही है।