फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two accused of murder sent to jail

हत्यारोपी प्रधान समेत दो भेजे गए जेल

Fri, 22 Jun 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
two accused of murder sent to jail
police arrested
बेलहर। प्रधानी रंजिश को लेकर क्षेत्र के देवलसा गांव में रिटायर्ड कंडक्टर की हुई हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस हत्याकांड से गांव में तनाव कायम है। पीड़ित पक्ष गमगीन है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सदानंद सिंह ने बताया कि प्रधान के चुनावी रंजिश को लेकर 20 जून की रात में देवलसा गांव निवासी 70 वर्षीय रिटायर्ड कंडक्टर सीताराम यादव की हत्या कर दी गई थी। जबकि उसके भतीजे हरेंद्र और भयहु मीरा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


इस मामले में चार आरोपियों पर हत्या और हत्या की साजिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिटायर्ड कंडक्टर के सिर पर चोट पहुंचा कर हत्या की बात आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि शुक्रवार को सूचना के आधार पर हत्यारोपी प्रधान रविंद्र कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी देवलसा और हरिश्चंद्र यादव पुत्र रामदास यादव निवासी गोड़इचा थाना दुधारा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रामउजागिर यादव पुत्र तेजू यादव और राधेश्याम यादव पुत्र छोटेलाल यादव की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed