{"_id":"577aa02d4f1c1b6e697fa7a7","slug":"truck-collides-with-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी रोडवेज बस से टकराया ट्रक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी रोडवेज बस से टकराया ट्रक
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक डिवाइड पर चढ़ गया, जबकि गड्ढे में चली गई।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाइवे स्थित चुरेब चौराहे के पास सोमवार सुबह सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में ट्रक ने पीछे से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गोरखपुर डिपो की एक रोडवेज बस लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी। अभी वह चुरेब चौराहे के पास पहुंची ही थी कि खराब हो गई। कंडक्टर ने यात्रियों को दूसरी बस से रवाना कर दिया। बस सड़क के किनारे खड़ी कर दी। कुछ समय बाद एक ट्रक इसी रोडवेज बस में पीछे से टकरा गया। ट्रक की स्पीड तेज होने से ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया, जबकि बस सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई।
घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि खलासी को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर तत्काल पहुंची एंबुलेंस से दोनो घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बस कंडक्टर अभय कुमार मद्धेशिया और बस चालक मजहर का कहना है कि बस खराब थी उसे सड़क के किनारे खड़ी कर दिया गया था। बस में एक भी यात्री नहीं थे।