फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   took jewellery from lady and ran away

महिला को झांसा देकर ले उड़े जेवरात

Tue, 22 May 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
took jewellery from lady and ran away
आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस।  - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। शहर में मंगलवार को तीन उचक्कों ने एक महिला को झांसा देकर कीमती जेवरात लेकर भाग गए। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के पास आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। 
विज्ञापन


बगहिया की 55 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी स्वर्गीय ब्रह्मदेव मौर्याफ मंगलवार को बाजार करने के लिए शहर के गोला बाजार गई थी। उसी दौरान तीन युवक मिले और उनके पास दो बेटे होने की जानकारी दी। छोटे बेटे को गंभीर बीमारी होना बताए और ठीक होने के लिए पूजा पाठ कराने की सलाह दी। यदि पूजा पाठ नहीं हुआ तो चार दिन में अनहोनी होने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


महिला के छोटे बेटे की तबियत खराब रहती है। उसी वजह से महिला उन युवकों की बात का विश्वास कर ली। तीनों युवक अगरबत्ती मंगाए और गली में ले गए। पहले महिला के गले से सोने की चेन, झाला, दो अंगूठी, कील उतरवा कर पोटली में रखवा दिया। उसके बाद जेवर साथ में होने पर पूजा का असर नहीं होने का झांसा दिए। महिला से जेवर की पोटली ले लिए और उसे 84 कदम चलने के लिए कह दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे मुड़कर देखने पर पूजा बेकार हो जाने का भी झांसा दिए। जैसे ही महिला आगे बढ़ी, तीनों युवक जेवरात लेकर भाग गए। बाद में महिला ने पुलिस को सूचना दिया। उसके बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed