फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three people in police custdy with BDC candidate

बीडीसी प्रत्याशी समेत तीन पुलिस हिरासत में

Wed, 28 Oct 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Wed, 28 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता का उल्लंघन कर प्रचार कर रहे बीडीसी प्रत्याशी समेत तीन लोगों को बुधवार की शाम धनघटा ने हिरासत में ले लिया। इसमें एक जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के पिता और रिश्तेदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने एक जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी की चार गाड़ियां भी सीज की।
एसओ धनघटा बृजेश सिंह यादव ने बताया कि  मंगलवार की शाम से ही चुनाव प्रचार बंद हो चुका है। इसके बावजूद बंडा बाजार निवासी बीडीसी प्रत्याशी महबूब गोलबंद होकर दस लोगों के साथ प्रचार प्रसार कर रहे थे।
विज्ञापन

बीडीसी प्रत्याशी महबूब को हिरासत में ले लिया गया है।
इसके अलावा औराडाड़ निवासी व वार्ड नंबर 28 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी कुलदीप सिंह के पक्ष में उनके पिता और एक रिश्तेदार प्रचार सामग्री लेकर वाहन में जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन दोनों को भी हिरासत में लिया गया है। एसओ ने आगे बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी राजेश यादव के प्रत्याशी भाई रामप्रवेश यादव के पक्ष में समर्थक गोलबंद होकर बाइक से प्रचार कर रहे थे।
प्रचार में शामिल चार बाइकों को पकड़ा गया, जिसे सीज कर दिया गया। प्रत्याशी और समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed