फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   theft in general store

मेंहदूपार चौराहे पर किराने की दुकान में चोरी

Fri, 30 Mar 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Mar 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
theft in general store
धर्मसिहवा में बैंक के बगल किराने की दुकान में चोरी के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार चौराहे पर बैंक आफ बड़ौदा की शाखा के बगल में किराने की दुकान से गुरुवार की रात सवा लाख से ऊपर के सामान चोरी चले गए। चोर जीने की दीवार को तोड़कर अंदर घुसे थे। क्षेत्र में दो माह के भीतर चोरी की यह तीसरी घटना है, हालांकि पुलिस ने जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने का दावा किया है।
विज्ञापन


मेंहदूपार निवासी आबिद अली पुत्र लियाकत अली की चौराहे पर किराने की दुकान है। उनका कहना है कि रोज की भांति गुरुवार को नौ बजे रात को दुकान बंद कर गांव में स्थित घर पर चले गए। सुबह जब दुकान खोलने आए तो देखा कि ऊपर से शटर की कुंडी टूटी है।
विज्ञापन


देखने पर पता चला कि छत के ऊपर पीछे से सीढ़ी की दीवार टूटी थी। गोदाम से पांच बोरी बीड़ी, तीन बोरी गुटखा, 10 गत्ता बिस्कुट के साथ कुछ फुटकर सामान भी उठा ले गए। जानकारी के बाद डायल 100 को सूचना दी गई। थाने से एसआई बेचन मौर्या, एसआई परमेश्वर यादव, एसआई लक्ष्मीकांत तिवारी और दीवान राधेश्याम सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी सुबह फोन से मिली है। दुकान मालिक ने तहरीर दी है। मामला संगीन है। विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed