फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The truck fell into the pit, driver died

ट्रक गड्ढे में गिरा, चालक की मौत

Thu, 14 Apr 2016 11:52 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Thu, 14 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The truck fell into the pit, driver died
बुधवार रात सांडे गांव के समीप एक ट्रक घलान पुल के डिवाइडर को तोड़ते हुए गड्ढे में गिर गया - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल के  बीएमसिटी मार्ग पर बुधवार रात सांडे गांव के समीप एक ट्रक घलान पुल के डिवाइडर को तोड़ते हुए गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। इस हादसे तीन लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों पहले सीएचसी भेजा गया, यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की सहायता से गड्ढे ट्रक निकलवाकर ट्रक में फंसे चालक के शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एकमा निवासी ट्रक चालक सुग्रीव (26)पुत्र लक्ष्मण यादव आलू प्याज लादने कानपुर जा रहा था। इसमें नौतनवां निवासी अखिलेश पुत्र जयपाल शाह, दुर्गेश यादव पुत्र शंभू निवासी गनेशपुर थाना फरेंदा और ट्रक मालिक के दामाद एडवोकेट राजेंद्र गुप्ता पुत्र भोलानाथ गुप्त निवासी बहराइच सवार थे। अभी ये लोग बुधवार रात मेंहदावल क्षेत्र के बस्ती-मेंहदावल-तमकुही राजमार्ग स्थित सांडे कला गांव के घलान पुल पर पहुंचे ही थे कि चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पुल के डिवाइडर से टकराते हुए 20 फिट गहरे गड्ढे में गिर गया। 
विज्ञापन


इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग जुटे। पुलिस को भी सूचना दी गई। एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया। चौकी इंचार्ज बनकसिया मोतीचंद ने क्रेन मंगाकर करीब तीन घंटे ट्रक को गड्ढे से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही चालक का शव बाहर निकाला जा सका। वहीं गंभीर रूप से घायल अखिलेश और दुर्गेश यादव को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि मृतक चालक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इसके अलावा महराजगंज के निवासी ट्रक मालिक को भी खबर कर दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed