फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The fire burnt hut, scorched siblings

आग से झोपड़ी जली,भाई-बहन झुलसे

Thu, 17 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 17 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The fire burnt hut, scorched siblings
झोपड़ी जली। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
दुधारा क्षेत्र के रक्साकला गांव में मंगलवार की रात आग से एक व्यक्ति की झोपड़ी के साथ उसमें रखा सामान जल कर नष्ट हो गया। गांवों वालों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। झोपड़ी में सोए भाई- बहन भी झुलस गए। जिन्हें गांव के लोगों ने सीएचसी सेमरियावां भेजवाया।
विज्ञापन


   रक्सा कला गांव निवासी फेकू के 20 वर्षीय विकलांग बेटे सुहेल व दस वर्षीय बेटी अलफिया रात में झोपड़ी में चिराग जलाकर रख दिए थे। भाई- बहन की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंच गए और  आग बुझाए। झोपड़ी में सोए भाई- बहन झुलस गए। जबकि उसी में बंधी दो बकरियाें की जल जाने से मौत हो गई। एक बकरी का बच्चा भी जलकर बुरी तरह घायल हो गया। साथ ही झोपड़ी में रखा कपड़ा, नगदी, बिस्तर, बर्तन, जेवर व खाने पीने के सामान सब जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


 सुहेल ने बताया कि शरीर पर पहने कपड़े ही बचे हैं। विकलांग सुहेल ने बताया कि उसका पैर व हाथ जल गया है तो बहन अलफिया का बाल चेहरा झुलस गया है। माता पिता कुछ दिन पहले किसी काम से मुंबई गए हुए है। पीड़ित भाई- बहनो का रो रो कर बुरा हाल था। आग से पीड़ित परिवार खुले आकाश तले रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


  ग्रमीणों ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है। आग ने सब कुछ छीन लिया। अब इन्हें सिर छुपाने की जगह  नही बचा। रोटी के भी लाले पड़ गए। पीड़ित परिवार को प्रशासन से मदद की दरकार है। ग्राम प्रधान इल्ताफर्रहमान ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की। प्रधान ने बताया कि अनाज की व्यवस्था कर दी गई। अन्य वस्तुओं की व्यवस्था की जा रही है। पशु अस्पताल के डॉक्टर आशीष सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed