फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The container on fire

चलते कंटेनर में आग लगी

Fri, 26 Aug 2016 11:14 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 26 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
  The container on fire
कंटेनर से उठता धुआं । - फोटो : अमर उजाला
 लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर कुर्थिया चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे स्कूटी लदे कंटेनर में आग लग गई। आग लगने की जानकारी के बाद चालक वाहन से कूद गया और कंटेनर हाइवे के किनारे गड्ढे में चला गया। वहीं जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया तब तक 20 स्कूटी जल चुकी थीं। 
विज्ञापन


कानपुर देहात निवासी कंटेनर चालक सोनू पुत्र जसकरन ने बताया कि वह होंडा कंपनी की 40 स्कूटी दिल्ली से गुवाहाटी जा रहा था। करीब साढ़े दस बजे जैसे ही वह कुर्थिया चौराहे के पास पहुंचा तो उसे विस्फोट की आवाज सुनाई दी। ब्रेक लेने की कोशिश करने पर बैटरी में विस्फोट हो गया ओर केबिन में तेजी से धुआं भरने लगा। कोई उपाय न सूझने पर वह जान बचाने के लिए चलती गाड़ी से डिवाडर के किनारे कूद गया। इसके बाद कंटेनर कुछ दूर जाकर गड्ढे में घुस गया।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पर कांटे चौकी के दो पुलिस कर्मी पहुंचे और घायल को एनएचआई की गाड़ी से बस्ती जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं आसपास के गांवों के लोगों के अलावा राहगीर जुट गए। लोगों ने बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। इससे नाराज लोगों की दमकल कर्मियों नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया और आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू हुई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक 20 स्कूटी जल चुकी थीं।
 वहीं घटना की वजह से हाइवे की एक साइड पर करीब 20 मिनट तक आवागमन रुका रहा। सूचना पर सीओ आर के सिंह ,कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed