फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ten hours later found him Arddhngn abducted student

दस घंटे बाद अर्द्धनग्न हालत में मिला अपहृत छात्र

Sun, 27 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 27 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
 नगर पंचायत मेंहदावल के नायकटोला के रहने वाले एक छात्र का शनिवार की शाम को अपहरण हो गया था। देर शाम तक छात्र का पता नहीं चलने पर परिजनों को पुलिस को सूचना दी। घटना के दस घंटे बाद रविवार की भोर में अपहरणकर्ता चार पहिया गाड़ी से लाकर अर्द्धनग्न हालत में छात्र को मेंहदावल बस स्टैंड के पास छोड़ कर भाग गए। खबर पर परिजन छात्र को घर लाए। परिजनों को समझ में नहीं आ रहा है कि अपहरणकर्ता कौन थे और आखिर छात्र को क्यों उठा कर ले गए थे।  पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।  
विज्ञापन

  नायक टोला निवासी सतेंद्र पांडेय का 15 वर्षीय पुत्र संदीप रोज की भांति शनिवार को साइकिल से जगद्गुरू शंकराचार्य इंटर कॉलेज के प्रांगण में  दौड़ने का अभ्यास करने गया था। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन ढूंढने लगे और कहीं पता नहीं चलने पर मेंहदावल पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। रात भर परिजन खलीलाबाद - गोरखपुर आदि स्थानों पर काफी खोजबीन की। रविवार की भोर में चार पहिया वाहन से अर्द्धनग्न अवस्था में छात्र को मेंहदावल बस स्टैंड के पास छोड़ कर अपहरणकर्ता फरार हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और डरे सहमे किशोर को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन

 लालजी पांडेय ने बताया कि उसका पोता संदीप कक्षा नौ में पढ़ता है। डरा सहमा पोता ने बताया कि जगद्गुरू शंकराचार्य इंटर कॉलेज की फील्ड में दौड़ कर घर वापस आते समय रास्ते में एक चार पहिया वाहन पर सवार कुछ लोगों ने उसे उठा लिया था। मारापीटा भी है और सिर्फ कच्छी पर उसे छोड़ दिया था। एक समाचार पत्र वितरक ने पोते के वहां दहशत में होने की सूचना दी। उसके बाद पोते को घर लाकर पूछताछ किया गया तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। घटना से परिजन सहमे हुए है और घटना की वजह बता पाने में असमर्थ दिखे। चर्चा है कि आखिर इस छात्र को अपहृत करने के बाद क्यों छोड़ा गया। अगर यह छात्र गलत फहमी में उठाया गया तो उन अपहरणकर्ताओं का असली शिकार कौन था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मेंहदावल सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। अपहृत युवक की साइकिल और मोबाइल तथा कपड़े गायब है। जबकि जूता मेहदावल बखिरा रोड के तुलसीपुर के समीप मिलना बताया गया है। युवक से पूछताछ कर पुलिस मामले की तह तक पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी । 
                
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed