फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ten arrested thief with electric motor

दस इलेक्ट्रानिक मोटर के साथ चोर गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 23 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ten arrested thief with electric motor
चोर को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
 महुली और स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को चोरी के दस इलेक्ट्रानिक मोटर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से चोरी के हिस्से में मिले 635 रुपये भी बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से मोटर चुराने के अलावा महुली क्षेत्र के बेदूखोर में नकबजनी और धनघटा क्षेत्र में मलौली में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।  
विज्ञापन

प्रभारी एसपी अशोक कुमार वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि स्वाट टीम के प्रभारी संतोष तिवारी और एसओ महुली रमेश यादव की संयुक्त पुलिस टीम ने सूचना पर क्षेत्र के झकही पुलिया के पास एक बाइक सवार युवक को चोरी के एक इलेक्ट्रानिक मोटर के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान रामानंद चौधरी पुत्र स्वर्गीय लालमन चौधरी निवासी मोहबरा थाना महुली के रुप में हुई। तलाशी में उसके पास से 635 रुपये भी मिले। बाइक का कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिसकी वजह से उसकी बाइक सीज कर दी गई। बरामद इलेक्ट्रानिक मोटर के बारे में पूछताछ में पकडे़े गए आरोपी रामानंद चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त 2016  को नोक्ता गांव से उसने अपने गांव के दो अन्य साथियों के साथ मिल कर चुराया था। आगे बताया कि 11 अक्टूबर को कालीजगदीशपुर से दोनों साथियों के साथ मिल कर मोटर चोरी किया था। विभिन्न गांवों से अलग-अलग तिथियों से चुराए गए नौ इलेक्ट्रानिक मोटर को छुपा कर अपने घर रखे जाने की जानकारी दी। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने उसके घर से चोरी के नौ मोटर बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक अगस्त को साथियों के साथ मिल कर महुली क्षेत्र के बेदूखोर में नकब लगाकर जेवर, मोबाइल और 5000 रुपये नकदी चुराया था। चोरी के पैसों में उसे हिस्से में मिला बचा बरामद 635 रुपये है। 27/ 28 अगस्त को धनघटा क्षेत्र के मलौली में हुई चोरी की घटना को भी साथियों के साथ मिलकर अंजाम देने की बात स्वीकार की। चोरी के सामान को बेचने के एवज में हिस्से में मिले पैसे खर्च कर दिए जाने की जानकारी दी। आगे बताया कि इसके पूर्व में बस्ती जिले के लालगंज थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़ कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी रामानंद चौधरी के दो अन्य  साथियों की तलाश भी पुलिस कर रही है। चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed