{"_id":"6ae0e9a83b5fcede33013057","slug":"five-youths-injured-in-collision-between-tractor-and-auto-rickshaw-etah-news-c-163-1-eta1014-159170-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर से पांच युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर से पांच युवक घायल
Tue, 27 Oct 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में सोमवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच युवक जख्मी हो गए। कोतवाली देहात क्षेत्र के ककेरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। वहीं रानी अवंतीबाई नगर के पास तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। सभी को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
बदायूं जिले के असमई गांव निवासी अर्जुन, टीटू और शंकर सोमवार रात बाइक से फर्रुखाबाद जिले के कादरचौक में भंडारा खाने जा रहे थे। रात करीब 10 बजे उनकी बाइक कोतवाली देहात क्षेत्र के ककेरा गांव के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों व आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। घायल अर्जुन ने बताया कि वे लोग ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए हैं।
दूसरी घटना में रानी अवंतीबाई नगर निवासी शिवम और निवासी दीपक सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से घर जा रहे थे। शिकोहाबाद मार्ग स्थित रानी अवंतीबाई नगर के पास तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दोनों स्थानों पर पुलिस पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां सभी का इलाज चल रहा है।