फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teenager raped by a man

मोबाइल सेट देकर किया किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 25 Dec 2016 11:17 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
teenager raped by a man
रोहतक में मामा ने बच्ची के साथ दुराचार किया
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को मोबाइल सेट देकर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामला थाने तक पहुंचा तो शनिवार की रात पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

 पीड़ित पिता का आरोप था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव के ही रहने वाले असलम नामक युवक ने 18 दिसंबर को मोबाइल सेट दिया था। मोबाइल देख कर उसकी पत्नी ने बेटी से पूछताछ की तो बेटी ने बताया कि यह मोबाइल सेट उसे असलम ने दिया था। जिसको लेकर शक हुआ तो पत्नी और परिवार के लोगों ने बेटी से काफी पूछताछ की।
विज्ञापन

आरोप था कि बेटी ने रोते हुए बताया कि आरोपी ने उसके साथ 17 दिसंबर की रात करीब आठ बजे खेत में दुष्कर्म किया था। पहले तो सामाजिक भय की वजह से घटना को छिपाते रहे। लेकिन जब बदनामी होने लगी तो थाने पहुंच कर तहरीर दिए। एसओ सबाहुद्दीन ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी अलसम के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल परीक्षण के लिए रविवार को अस्पताल भेजा गया। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरु कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। मेडिकल जांच रिपोर्ट और विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed