{"_id":"5866a0a54f1c1b255eeec567","slug":"teasing-from-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दोबारा छेड़छाड़, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दोबारा छेड़छाड़, केस दर्ज
Sant Kabir Nagar
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
eve teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से गांव के ही युवक ने तीन दिन में दोबारा छेड़छाड़ की तो मामला कोतवाली पहुंच गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 27 दिसंबर को किसी काम से बाहर गई थी। रास्ते में किशोरी को अकेला पाकर उसी गांव का एक युवक छेड़खानी की और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। किशोरी ने घर पहुंच कर छेड़खानी को छुपाते हुए सिर्फ मारपीट की घटना की जानकारी परिजनों को दी। 29 दिसंबर की रात को किशोरी नित्य क्रिया के लिए बाहर गई थी।
उसी बीच फिर आरोपी युवक पहुंच गया और किशोरी के साथ छेड़खानी की। विरोध पर गाली गलौज की। शोर मचाने पर आस-पास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग गया। किशोरी घर पहुंच कर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को पीड़िता को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। बाद में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाल कमला यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता ने गांव के ही रहने वाले असलम नामक युवक के खिलाफ तीन दिनों के भीतर दो बार छेड़खानी और मारने पीटने का आरोप लगाया है। आरोपी असलम के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगा।