फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Soldiers and youth scuffles in

सिपाही और युवक में हुई हाथापाई

Sat, 19 Nov 2016 11:17 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 19 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
 Soldiers and youth scuffles in
मारपीट, झगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
एसबीआई की शाखा महुली में शनिवार को रकम निकालने को लेकर लगी लाइन में आगे-पीछे होने के चक्कर में एक युवक और वहां तैनात पुलिस कर्मी के बीच पहले कहासुनी और फिर हाथापाई। बाद में वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। देर शाम सिपाही की तहरीर पर पकड़े गए युवक अब्दुल रहीम और एक अन्य युवक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने आदि की धाराओं में केस दर्ज कर  लिया गया।     
विज्ञापन


 एसबीआई महुली शाखा के बाहर तक उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी थी। बैंक पर सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल दीनानाथ कन्नौजिया का आरोप है कि लाइन तोड़कर बैंक के अंदर जाने का प्रयास कर रहे एक युवक को जब रोकने का प्रयास किए तो वह उलझ गया। दोनों का विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। शोर सुनकर बैंक के अंदर मौजूद साथी सिपाही भी बाहर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया। जबकि हिरासत में लिए युवक और  अन्य उपभोक्ताओं का आरोप था कि बैंक पर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी द्वारा युवक को लाइन में लगने को कहा गया। इसी बात को लेकर पुलिसकर्मी और युवक का विवाद हुआ था। विवाद की सूचना पर एसआई कमलेश सिंह, एसआई भैरवनाथ यादव, एसआई कैलाश यादव मयफोर्स बैंक पर पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल युवक अभी भी पुलिस की हिरासत में है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक शिवबरन यादव ने बताया कि युवक को पुलिस कर्मी से मारपीट के आरोप में हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed