फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   She was strangled killing

गला दबाकर हुई थी युवती की हत्या

Thu, 26 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 26 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
चार दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के भुवरिया के पास गन्ने के खेत में अर्द्धनग्न हालत में एक अज्ञात युवती की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की हत्या गला दबाकर हत्या की बात सामने आयी है।
विज्ञापन


 पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छुपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया है।
 शनिवार को भुवरिया-पायलपार मार्ग पर सड़क के किनारे गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवती की लाश अर्द्धनग्न अवस्था में मिली थी।

आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। शव की पहचान नहीं हो पाने की वजह से नियमानुसार 72 घंटे तक शव को  पुलिस ने सुरक्षित रखवाया था।
विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि पहचान नहीं हो   पाने की दशा में  मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया  गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से युवती की हत्या किए   जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चौकीदार की तरफ से अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया     गया है। शव की पहचान कराए जाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

जैसे ही शव की पहचान हो जाएगी, वैसे ही हत्या का मोटिव तलाश कर खुलासा कर दिया जाएगा। घटना के तौर तरीकों पर ध्यान केंद्रित करके पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed