{"_id":"6aa991516ae1e74ff5099104","slug":"sent-a-facebook-request-using-a-neighbors-photo-swindled-out-of-one-lakh-kaithal-news-c-245-1-kht1013-155160-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पड़ोसी की फोटो लगाकर फेसबुक पर भेजी रिक्वेस्ट, एक लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पड़ोसी की फोटो लगाकर फेसबुक पर भेजी रिक्वेस्ट, एक लाख ठगे
विज्ञापन
कैथल। गांव करोड़ा निवासी सब्जी विक्रेता सतीश से एक लाख रुपये ठग लिए। ठग ने कनाडा में रहने वाले उसके पड़ोसी राममेहर की फोटो लगाकर फेसबुक पर फर्जी खाता बनाया और सतीश को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।
परिचित की फोटो देखकर उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद ठग ने कनाडा से 9.45 लाख रुपये भेजने का झांसा देकर बैंक खाते की जानकारी ली। फिर वीजा रद्द होने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर यूपीआई से करीब एक लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
पड़ोसी की फोटो देख नहीं हुआ शक : शिकायतकर्ता सतीश ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा करीब नौ महीने से कनाडा में रह रहा है और उसके बैंक खाते का संचालन वह खुद करता है। 13 सितंबर को उसे फेसबुक पर कनाडा वाला नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली।
विज्ञापन
प्रोफाइल पर उसके पड़ोसी राममेहर की फोटो लगी थी, जो काफी समय से कनाडा में रह रहा है। परिचित की तस्वीर देखकर उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। मैसेंजर पर बातचीत के दौरान फर्जी दोस्त ने बताया कि वह भारत आने वाला है और कुछ रुपये यहां भेजना चाहता है। इस दौरान उसने सतीश से बैंक खाते की जानकारी ले ली। बाद में उसने कनाडा से रुपये भेजे जाने की रसीद की जांच करवाई तो वह फर्जी निकली।