{"_id":"5846f89a4f1c1bf959448c73","slug":"salesman-died-im-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क दुर्घटना में सेल्समैन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में सेल्समैन की मौत
sant kabir nagar
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैया के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक सीमेंट एजेंसी के सेल्समैन की मौत हो गई।
सरैया गांव निवासी राकेश कुमार मिश्रा(45) पुत्र रामकमल मिश्रा शहर में स्थित एक सीमेंट एजेंसी पर सेल्समैन पद पर काम करते थे। सोमवार को वह बाइक से कांटे क्षेत्र में कलेक्शन के लिए गए थे। रात करीब पौने नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। सरैया स्थित श्रीराम अस्पताल के निकट पहुंचे ही थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। हादसे के करीब आधे घंटे तक वे घटनास्थल पर तड़पते रहे। सूचना पर आसपास के लोगों के साथ घरवाले पहुंचे। लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राकेश चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई रामस्वरूप मिश्रा ने बताया किसी वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे भाई की मौत हो गई। घटना से परिवार के लोग गमगीन थे। राकेश की पत्नी गिरिजा देवी का रो- रो कर बुरा हाल था, जबकि मां भानमती भी बेटे की मौत से बेसुध थी।
भाई के पास पांच बेटियां और एक बेटा है। बेटी जूही की ही सिर्फ शादी हुई है। पिता की मौत पर चित्रा, जूही और बेटे शिवम समेत सभ्ाी बच्चे बिलख रहे थे। हर कोई यही कह रहा था कि इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि हादसे में युवक की मौत की सूचना मिली है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।