फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sadhu caught in objectionable condition

आपत्तिजनक हाल में पकड़ा गया साधु

Fri, 23 Mar 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
sadhu caught in objectionable condition
गैंगरेप - फोटो : ANI
मगहर। कबीर चौरा परिसर में स्थित कुटी से गुरुवार की रात पुलिस ने छात्रा के साथ आपत्तिजनक हाल में साधु को पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने तीन दिनों से साधु पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। इधर सूचना पर पहुंची हरपुर बुदहट की पुलिस को दोनों को लेकर चली गई। 
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज मगहर चतुर्भुज पांडेय ने बताया कि गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी सातवीं में पढ़ती है। तीन दिनों से वह गायब थी। छात्रा के परिजनों ने हरपुर बुदहट थाने में बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया। गुरुवार की रात सूचना मिली कि हरपुर बुदहट क्षेत्र की किशोरी कबीर चौरा परिसर स्थित कुटी में साधु के साथ रुकी है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में दोनों आपत्तिजनक हाल में पाए गए। पुलिस से बचने लिए छात्रा तख्त के अंदर छुप गई थी। सूचना पर हरपुर बुदहट की पुलिस पहुंच गई। साधु और छात्रा को साथ लेकर चली गई। पूछताछ में कथित साधु की पहचान हरीराम निवासी सुरगहना थाना सहजनवां के रूप में हुई। साधु ने मठ की कुटिया में रहते हुए अपना नाम बदल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी खिलाफ  अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।का निवासी बताया गया। वह काफी दिनों से मगहर कबीर चौरा स्थित कबीर कुटी में रह रहा था। साधु का छात्रा के परिजनों से पहले से संपर्क था। 


चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि किशोरी के परिजन अपने किसी प्रतिद्वंद्वी को मुकदमे में फंसाने की साजिश के तहत साधु की सहमति से कुटी में तीन दिनों से छात्रा को छिपा रखे थे। पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने साधु पर शारीरिक शोषण किए जाने का भी आरोप मढ़ा है। जिसकी जांच पड़ताल हरपुर बुदहट की पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed