फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The confiscation of smugglers' assets should be expedited.

नशा तस्करों की संपत्ति जब्त करने में लाई जाए तेजी : एसएसपी

Sat, 24 Oct 2026 05:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
The confiscation of smugglers' assets should be expedited.
फोटो
विज्ञापन


- बैठक में सितंबर के अपराधों की समीक्षा, रिकवरी रेट सुधारने के निर्देश
- त्योहारी सीजन में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर

- बेहतर कार्य करने पर 30 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। शनिवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय सभागार में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों के पेच कसे। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने के साथ ही उनकी चल-अचल संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा, विवेचनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जाए। अनावश्यक देरी करने वाले विवेचकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। बेहतर कार्य करने वाले 30 पुलिसकर्मियों को मैन ऑफ द मंथ का खिताब दिया।

एसएसपी नवनीत सिंह ने भुल्लर ने सैनिक सम्मेलन के बाद आयोजित गोष्ठी में सितंबर माह में जिले में हुए अपराधों की शीर्षकवार समीक्षा की। इस दौरान अपराधों के अनावरण और बरामदगी के आंकड़ों को भी परखा। कुछ थाना प्रभारियों को प्रदर्शन में सुधार करने और रिकवरी रेट बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नशा तस्करी, वाहन चोरी और हुड़दंग जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अधिक सक्रियता से कार्रवाई करने को कहा। कहा कि नशा तस्करी समाज के लिए गंभीर खतरा है। इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पेशेवर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। तस्करी में लिप्त आरोपियों की चल-अचल संपत्ति जब्त करने के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार में तेजी लाई जाए। संबंधित सर्किल प्रभारियों को ऐसे मामलों की नियमित निगरानी कर प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों के सुगम आवागमन के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों से व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने थाना प्रभारियों को अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी में नियमित बदलाव करने और चेतक पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई पुलिसकर्मी अवैध गतिविधियों में संलिप्त न हो। एसएसपी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने आवंटित सीयूजी नंबर पर आने वाली कॉल रिसीव करने और लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का प्रयास करने के निर्देश दिए। इस दौरान निशा सिंह, एसपी सिटी दीपक सिंह, एसपी देहात अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed