फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   road accident pradhan died

ट्रक की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत

Mon, 01 Aug 2016 11:38 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Mon, 01 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
road accident pradhan died
 सोमवार शाम को बेलहसा बाग के निकट ट्रक की चपेट में आने  से साइकिल सवार पूर्व प्रधान की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक की सूचना 100 नंबर पर देने के बाद खलीलाबाद बाईपास पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों ने पकड़ लिया और बखिरा पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बखिरा थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी पूर्व प्रधान रामजी चौधरी बखिरा कस्बे में आए थे। काम निपटाकर वे वापस साइकिल से घर जा रहे थे। अभी वह बेलहसा बाग के निकट पहुंचे ही थे कि  बखिरा से खलीलाबाद की तरफ जा रहे ट्रक के ओवरटेक करते समय पिछले हिस्से की चपेट में उनकी साइकिल आई गई। जिससे वे ट्रक के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर खलीलाबाद की तरफ  भाग गया। सूचना पर पहुंचे घरवालोें ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय ने मौके पर जाकर शव  का पंचनामा किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज ने 100 नंबर पर ट्रक के भागने की सूचना दिया। तेजी से आ रहे ट्रक को बाईपास चौराहे पर मुस्तैद ट्रैफिक सिपाही कृष्णानंद व मनीष  शर्मा ने पकड़ लिया। ट्रक व ड्राइवर दोनों को बाद में बखिरा पुलिस को सौंप  दिया गया। पूछताछ में ट्रक कुशीनगर जनपद का बताया गया। एसओ दिनेश यादव ने बताया कि तहरीर के  अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed