फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   retired conductor killed

चुनावी रंजिश में रिटायर्ड कंडक्टर की गला दबाकर हत्या

Thu, 21 Jun 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jun 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
retired conductor killed
हत्या के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के देवलसा गांव में बुधवार की रात चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने रोडवेज के रिटायर्ड कंडक्टर की गला दबाकर हत्या कर दी। विरोध करने भतीजे ओर भयहू को लाठियों से पीट कर घायल कर दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या, मारपीट, जानमाल की धमकी और षड्यंत्र के आरोप में केस दर्ज कर पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार देवलसा गांव निवासी 70 वर्षीय रोडवेज से रिटायर्ड कंडक्टर सीताराम यादव बुधवार की रात साढ़े सात बजे घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। उनके बगल में भतीजे हरेंद्र(35) पुत्र प्रहलाद भी सोए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीताराम यादव के बेटे वीरेंद्र कुमार यादव का आरोप है कि पड़ोस के रामउजागिर यादव व राधेश्याम यादव से उनके घर पर लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और चारपाई पर सो रहे उनके पिता की गला दबा कर हत्या कर दी। चचेरे भाई हरेंद्र ने विरोध किया तो उन लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर कर दिया।

शोर सुनकर बचाव में पहुंची चाची मीरा देवी पत्नी रामसूरत को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के समय गांव के प्रधान रवींद्र कुमार मौके पर मौजूद थे। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के ललकारने पर आरोपियों ने उनके पिता की हत्या कर दी। मारपीट की घटना में रामउजागिर के दामाद हरिश्चंद्र यादव निवासी गोड़इचा थाना दुधारा भी शामिल रहे।


एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रधानी चुनाव की रंजिश में ही सीताराम यादव की हत्या हुई है। इस मामले में पीड़ित वीरेंद्र कुमार यादव की तहरीर के आधार पर देवलसा गांव निवासी राम उजागिर पुत्र तेजू यादव, राधेश्याम पुत्र छोटेलाल यादव, ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार पुत्र बाबूराम व दुधारा क्षेत्र के गोडइचा निवासी हरिश्चंद्र यादव पुत्र रामदास के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश रचने, गाली देने, जानमाल की धमकी देने और मारने-पीटने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।  
           
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed