{"_id":"59f377084f1c1b0d698b7c7a","slug":"retired-bank-manager-and-240-farmers-booked-in-forgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व शाखा प्रबंधक और 240 किसानों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व शाखा प्रबंधक और 240 किसानों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
ngo fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। पूर्वांचल बैंक की पिड़िया बाजार शाखा से फर्जी दस्तावेज के सहारे केसीसी पर 2.42 करोड़ बांट देने के मामले में पूर्व शाखा प्रबंधक और 240 किसानों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को जालसाजी और गबन का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई वर्तमान शाखा प्रबंधक की तहरीर पर की है।
पूर्वांचल बैंक की पिडिया बाजार शाखा के प्रबंधक रामभूषण पांडेय ने तहरीर दी है कि बैंक देयों की वसूली की समीक्षा में कूटरचित अभिलेखों के आधार पर ऋण बांटने का मामला प्रकाश में आया। उसके बाद समस्त कृषि ऋणों से संबंधित भू-अभिलेखों की जांच में पता चला कि 240 लोगों पर दो करोड़ इकतालीस लाख चौसठ हजार दो सौ चवालीस रुपये बकाया है।
यह रकम जुलाई 2012 से 2015 के मध्य शाखा प्रबंधक रहे अवनीश कुमार तिवारी निवासी शनिचरा बाजार थाना धनघटा ने कुछ लोगों से मिलकर कूट रचित अभिलेखों के आधार पर केसीसी ऋण की है। इस प्रकार ऋणियों व तत्कालीन शाखा प्रबंधक अवनीश कुमार तिवारी एवं कुछ अन्य लोगों ने मिलकर लगभग 2.42 करोड़ का गबन कर बैंक को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। महुली पुलिस ने शाखा प्रबंधक रामभूषण पांडेय की तहरीर के आधार पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक(रिटायर्ड) अवनीश कुमार तिवारी के अलावा 240 किसानों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है।