फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Recently found the body of the suspected student

संदिग्ध हाल में छात्रा की लाश मिली

Sat, 02 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Recently found the body of the suspected student
रोते परिवार के लोग। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 बखिरा क्षेत्र के राजेडीहा गांव निवासी कक्षा नौ की एक छात्रा की गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मां पूर्व विधायक के साथ गोरखपुर इलाज कराने गई थी। शाम को घर लौटी तो बेटी की लाश खिड़की में लगे फंदे से लटकती मिली। गांववालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। छात्रा के हाथ और गले पर चोट के निशान बताए गए। परिवारवाले आत्महत्या की बात कह रहे हैं।  
विज्ञापन

राजेडीहा गांव निवासी अब्दुल रहमान रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। उनकी पत्नी समीउन्निशा बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। गुरुवार की रात अब्दुल रहमान की 16 वर्षीय बेटी सफीना की लाश खिड़की के सहारे फंदे से लटकती मिली। शुक्रवार को गांववालों की सूचना पर  एएसपी, सीओ, एसओ और चौकी इंचार्ज सांथा मौके पर पहुंचे। समीउन्निशा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी सात संतानों में सफीना तीसरे नंबर की थी और कक्षा नौ में पढ़ती थी।
विज्ञापन

 गुरुवार को समीउन्निशा दांत का इलाज कराने पूर्व विधायक के साथ गोरखपुर गई थी। घर पर उनकी बेटी सफीना और 11 वर्षीय बेटा सिरताज और 10 वर्षीय बेटा मैनुद्दीन थे। इलाज कराकर देर शाम वह घर पहुुंचीं तो सफीना की खिड़की के सहारे फंदे से लटकती हुई लाश मिली। बेटी के इस कदम की वजह वह स्पष्ट नहीं बता पाई। इधर, घटना को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि जिस खिड़की से फंदा लगाने की बात बताई गई उसकी लंबाई सिर्फ साढे़ तीन फिटहै, जबकि छात्रा की लंबाई पांच फिट से अधिक थी। गले और हाथ में चोट के निशान सवाल खड़े कर रहे थे। एएसपी अशोक वर्मा के मुताबिक पूछताछ में छात्रा की मां ने बताया कि एक प्राइवेट डॉक्टर को घर बुलाकर सफीना का चेकअप कराया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया छात्रा की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। दो चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed